{"_id":"69a486ae045cd206a50354a6","slug":"children-played-holi-with-flowers-and-had-a-lot-of-fun-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166895-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बच्चों ने फूलों से खेली होली, खूब की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बच्चों ने फूलों से खेली होली, खूब की मस्ती
विज्ञापन
कलान के पंनगाह नगला कंपोजिट विद्यालय में होली खेलते बच्चे। स्रोत: विद्यालय
शाहजहांपुर। सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में बच्चों ने फूलों से होली खेलकर खूब मस्ती की। शिक्षकों ने भी बच्चों पर फूल बरसाए। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने स्टाफ के साथ बच्चों के साथ फूलों की होली खेली। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया, सारिका गुप्ता, रामनारायन, अक्सा, सिदरा, विशाल, आरफा आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -
बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली
परौर। कलान के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों ने एक-दूसरे के रंग लगाकर हर्षोल्लास से होली खेली। स्थानीय और खजुरी गांव के संविलियन विद्यालय समेत नारायण नगर, गोलागंज, हथिनी नगरिया आदि गांवों के प्राथमिक स्कूलाें में भी होली धूमधाम से मनाई गई। कादराबाद के मोहनलाल मेमोरियल स्कूल, परौर के जगपाल सिंह इंटर कॉलेज और राजा अजय कुमार सिंह इंटर कॉलेज में भी होली मनाई गई। प्रधानाध्यापक महेश सिंह, मनोज कुमार वर्मा, वीरेंद्र विक्रम सिंह, सुबोध कुमार मिश्रा, सत्यवीर सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद