फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children displayed their sporting talent in the Khelo India programme and were awarded.

Shahjahanpur News: खेलो इंडिया कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, हुए पुरस्कृत

Sun, 19 Oct 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Children displayed their sporting talent in the Khelo India programme and were awarded.
कांट। शासन के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत अरुआ खानपुर के बेसिक स्कूलों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भैंसटा कलां के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित की गईं। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में आदित्य और साक्षी, 100 मीटर दौड़ में आदित्य और मानसी, 200 मीटर दौड़ में कुलदीप और निहारिका प्रथम रहे। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में सागर और फिजा, 200 मीटर दौड़ में शमीम और कोमल प्रथम रहीं। प्राथमिक स्तर की दोनों वर्गों में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय भैंसटा कलां और जूनियर स्तर की कबड्डी के बालक वर्ग में भैंसटा कलां व उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरेना संयुक्त रूप से और बालिका वर्ग में जमुनिया दौलतपुर कंपोजिट विद्यालय की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

इससे पहले, संकुल शिक्षक विष्णु पाल सिंह, राम आसरे वर्मा, कमलेश कुमार, सत्यदेव शर्मा और अनूप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। संयोजक नोडल शिक्षक संकुल विजय कांत और व्यायाम शिक्षक यशपाल सिंह ने विजेता बच्चों और टीमों को पुरस्कृत किया। व्यवस्था में धर्मपाल सिंह, खेल अनुदेशक अजय कुमार, सत्येंद्र सिंह यादव, विमलेश कुमार, अपूर्वा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed