{"_id":"6a762588e3f2cb2a10072484","slug":"children-created-crafts-from-waste-materials-and-set-up-a-shop-in-the-village-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181116-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बच्चों ने निष्प्रयोज्य वस्तुओं से तैयार किया क्राफ्ट, गांव में लगाई दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बच्चों ने निष्प्रयोज्य वस्तुओं से तैयार किया क्राफ्ट, गांव में लगाई दुकान
विज्ञापन
पीएमश्री कंपोजिट स्कूल धन्योरा में सजावटी सामान दिखातीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
शाहजहांपुर। विकसित भारत 2047 के तहत बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ददरौल के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धन्योरा में क्राफ्ट कार्यशाला में बच्चों ने निष्प्रयोज्य वस्तुओं का उपयोग कर घरेलू उपयोग और सजावट की सामग्री तैयार की। इस बीच गांव में दुकान लगाकर बिक्री भी की।
स्कूल में हुई कार्यशाला में बच्चों ने घरों से पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक समेत अन्य निष्प्रयोज्य वस्तुओं का संग्रह किया। उनसे फूलों की लड़ियां, पेन स्टैंड, फ्लावर पॉट, कागज के थैले, नारियल से कछुए की आकृति व मिठाई के डिब्बों से सजावटी सामान तैयार किया। संदर्भदाता डॉ. अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों ने गांव में स्टॉल लगाकर तैयार सामान की प्रदर्शनी लगाई और बिक्री भी की।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि बिक्री से प्राप्त धनराशि डीएम के माध्यम से आपदा राहत कोष में दान की जाएगी। इससे बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावित बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह, मोहिनी, युवराज सिंह, अनामिका, यशवानी, मुस्कान, अंशुल आदि मौजूद रहे।