{"_id":"68bc93a93da052f8cf053260","slug":"children-are-not-getting-milk-in-relief-camps-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-152107-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राहत शिविर में नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राहत शिविर में नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा दूध
विज्ञापन
रंजीत कुमार, लोक बिहार कॉलोनी
रोजा। कल्याण सिंह सामुदायिक भवन में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर बनाया गया है। बाढ़ पीड़ितों के नौनिहालों को पीने के लिए दूध का इंतजाम प्रशासन की ओर से नहीं किया गया है। इसकी वजह से शिविर में ठहरे हुए लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों दूध की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। बाहर से दूध खरीदने के लिए मजबूर हैं।
क्षेत्र की लोक बिहार कॉलोनी में पानी भरने से कई परिवारों को कल्याण सिंह सामुदायिक भवन में बाढ़ आपदा राहत शिविर में ठहराया गया है। दिन में दो बजे तक राहत शिविर में 110 लोग मिले। लोगों ने बताया कि सुबह चाय और दलिया और दोपहर के खाने में पूड़ी और सब्जी दी गई, जबकि प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को दाल, चावल, सब्जी, पूड़ी या रोटी और एक मिठाई का पीस दिया जाएगा।
--
हनुमतधाम मंडल उपाध्यक्ष ने कराई पानी की व्यवस्था
सामुदायिक भवन में 110 लोगों के रहने की व्यवस्था करने पर पानी की टंकी जल्दी खाली हो गई। शिविर में पहुंचे हनुमत धाम मंडल उपाध्यक्ष जितिन तिवारी व पार्षद पति अरुण कुमार सिंह ने पानी की समस्या को देखते हुए एसडीएम सदर संजय पांडेय को जानकारी दी। इसके बाद सामुदायिक भवन में लाइट की व्यवस्था के साथ ही जनरेटर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
--
लोगों का दर्द
राहत शिविर में व्यवस्थाएं ठीक हैं। सुबह का नाश्ता दोपहर का खाना शाम का खाना मिल रहा है। घर में पानी भर जाने की वजह से परिवार के चार लोग राहत शिविर में रह रहे हैं।
- रंजीत कुमार, लोक बिहार कॉलोनी
--
घर में पानी भर जाने की वजह से परिवार के पांच सदस्यों के साथ राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं। बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था नहीं की गई है। दूध तलाश करने के लिए भटकना पड़ता है।
- रीतू, लोक बिहार कॉलोनी
--
परिवार के छह लोगों के साथ राहत शिविर में रुके हुए हैं। एक छोटा बच्चा है। उसके लिए दूध का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। आसपास दूध मिलना मुश्किल हो जाता है।
- रूबी, लोक बिहार कॉलोनी
--
घर में पानी घुस जाने की वजह से दो दिन से राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं। सुबह नाश्ते में चाय और दलिया मिला था। दोपहर में पूड़ी और सब्जी दी गई।
- बीना देवी, लोक बिहार कॉलोनी