फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Childline stopped the marriage of the teenager

चाइल्डलाइन के हस्तक्षेप से किशोरी बालिका-वधू बनने से बची

Fri, 17 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Childline stopped the marriage of the teenager
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी गोविंद नगला तहसील दातागंज जिला बदायूं के लड़के के साथ की जा रही थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। नाबालिग की शादी की सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

टीम ने मदनापुर थाना को सूचित किया। इसके बाद चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक विनय शर्मा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशन में टीम एवं बाल संरक्षण इकाई की टीम बालिका के घर पहुंच गई। जांच में लड़की की उम्र 13 वर्ष पाई गई। लड़की की महिला काउंसलर टीम ने काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन

इसमें लड़की ने बताया कि उसका विवाह, माता-पिता की मर्जी से हो रहा है। लड़की के हितों को ध्यान में रखते हुए कड़ी हिदायत के साथ तत्काल बाल विवाह रोकने के निर्देश दिए गए। लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें बाल विवाह अधिनियम की जानकारी हो चुकी है। अब वह अपनी बेटी का विवाह बालिग होने पर ही करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed