{"_id":"5d83c6788ebc3e93b24e34a2","slug":"child-in-train-shahjahanpur-news-bly3768803179","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्रवेणी एक्सप्रेस में मिली छह माह की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्रवेणी एक्सप्रेस में मिली छह माह की बच्ची
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ की ओर से आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को ट्रेन की लगेज बोगी में एक छह माह की बच्ची को अकेले रोते-बिलखते पाया गया। कंट्रोल की सूचना पर बच्ची को रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी कि एक बच्ची ट्रेन के एसएलआर (लगेज बोगी) में मिली है। उसके माता-पिता का कोई पता नहीं चल पा रहा है। टीटीई की सूचना पर कंट्रोल ने बच्ची को शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरवाने के निर्देश दिए। इस पर स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने बच्ची को ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन शाम तक बच्ची को कोई लेने नहीं पहुंचा, तो रेलवे के अधिकारियों ने उसे बाल संरक्षण संस्था को सौंपने का निर्णय लिया।
स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन में मिली बच्ची छह माह की बताई जा रही है। उसके परिजनों का कुछ पता नहीं लग पाया है। इसलिए बच्ची की देखरेख के लिए उसे बाल संरक्षण संस्था को सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्ची के परिजन की तलाश भी शुरू कर दी गई हैं। बताया जाता है कि बच्ची को शाहजहांपुर में उतारे जाने के बाद हरदोई स्टेशन से उसके माता-पिता के आने की सूचना दी गई। मगर देर शाम तक कोई नहीं आया है।