{"_id":"657cae5c194dbe4ee801fa6b","slug":"child-falls-due-to-sudden-braking-of-train-tooth-broken-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-9862-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन में अचानक ब्रेक लगाने से गिरा बच्चा, दांत टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन में अचानक ब्रेक लगाने से गिरा बच्चा, दांत टूटा
Sat, 16 Dec 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सद्भावना एक्सप्रेस में अचानक ब्रेक लगाए जाने पर झटके से गिरे बच्चे का दांत टूट गया। इसके अलावा किसान एक्सप्रेस में दो व पंजाब मेल में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। सभी को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
आनंद विहार से चलकर मुजफ्फरपुर जाने वाली 14008 सद्भावना एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच के बर्थ नंबर 13 पर राजेश कुमार परिवार के साथ बनारस जा रहे थे। मुरादाबाद से निकलने के बाद चंदौसी स्टेशन पर रुकने के लिए ट्रेन के लोको पायलट ने ब्रेक लिए तो झटका लगने से राजेश का पांच वर्षीय बेटा नीचे गिर गया और उसका दांत टूट गया।
13005 पंजाब मेल एक्सप्रेस में 19 वर्षीय पूजा के पेट में दर्द उठा। 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस में दो यात्रियों की तबीयत खराब हुई। ट्रेन में चल रहे टीटीई को जानकारी दी गई। इसके बाद कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर डॉ. राजेंद्र माथुर, सोमवीर, दधीच कुमार ने यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया।