{"_id":"684dc69a12cbf91a420cea77","slug":"child-dies-due-to-high-speed-bike-collision-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-145989-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन
पुवायां। खुटार के गांव महमूदपुर सैंजनियां में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गांव निवासी अनिक कुमार के चार वर्षीय बेटे अभय की मौत हो गई। अनिल कुमार ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
अनिल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके मकान के सामने चौराहा है। अभय घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक अभय के पास से निकला। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर अभय से टकरा गई। अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से भाग गया।
सूचना पर गए परिजनों ने घायल को गांव गंगसरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अभय को पुवायां ले जाने की सलाह दी। परिजन घायल अभय को पुवायां सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खुटार पुलिस ने जांच शुरू की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अभय तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से पिता, मां पूजा देवी समेत बहन 15 वर्षीय अंशिका, 12 वर्षीय नियांशी व सात वर्षीय अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है। खुटार के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।