फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Child dies after getting buried under fertilizer sacks

Shahjahanpur News: खाद की बोरियों के नीचे दबकर बच्चे की मौत

Tue, 07 Nov 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Child dies after getting buried under fertilizer sacks
गांव जेबां के लव का फाइल फोटो। स्रोत - परिजन
पुवायां। घर में खेलते समय सोमवार शाम खाद की बोरियों में दबकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव जेबां निवासी रक्षपाल की चक्की और स्पेलर आदि गांव में ही लगा है। पास में ही रक्षपाल के भाई सत्यपाल खाद की दुकान संचालित करते हैं। बुआई सीजन चलने की वजह से इस वक्त घर में खाद का काफी स्टॉक लगा हुआ है। सोमवार शाम रक्षपाल का चार वर्षीय पुत्र लव खेलते-खेलते खाद की बोरियों के पास पहुंच गया। इस बीच झटका लगने से चट्टों में लगीं खाद की बोरियां उसके ऊपर गिर पड़ीं और लव बोरियों के नीचे दब गया। जानकारी होने पर परिजनों ने बोरियां हटाकर परिजन लव को डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में बच्चे की मौत की जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग रक्षपाल के घर पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना दी। रक्षपाल का एक और आठ वर्षीय पुत्र माधव है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की सूचना पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed