फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   child death in pond

तालाब में डूबकर  बच्चे की मौत 

Fri, 05 Aug 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
child death in pond
तालाब में डूबकर  बच्चे की मौत 
क्षेत्र के गांव जिंदपुरा में बृहस्पतिवार की रात तालाब में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन

गांव निवासी वशीर अली का तीन वर्षीय बेटा खुर्शीद अपनी बहन मुस्कान के साथ बृहस्पतिवार को शाम चार बजे गांव के पूर्व खेत में बंधी भैंस को खोलने गए थे। मुस्कान, भैंस लेकर घर चली आई, जबकि खुर्शीद अपने चाचा के नशीर के दरवाजे पर खेलने लगा। रात आठ बजे तक खुर्शीद घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शक के आधार पर वशीर ने नशीर के दरवाजे के पास बने तालाब में ग्रामीणों की मदद से खुर्शीद को तलाश करना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात खुर्शीद का शव पानी में ऊपर उतराने लगा। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। खुर्शीद का शव मिलने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। खुर्शीद बहन मुस्कान, रोशनी, नीलोफर और भाई खुशनूर में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed