{"_id":"59a06d204f1c1b4a268b4979","slug":"child-death-drowning-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबकर बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमउम्र दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर नदी में नहाने गए गांव रामेश्वरगंज के एक बालक की डूबने से मौत हो गई। गांव से काफी दूर शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामेश्वरगंज निवासी रामदास कश्यप का 10 वर्षीय पुत्र अजय बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे गांव के करीब बह रही गर्रा नदी में नहाने गया था। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण अजय का पैर गहरे पानी में फिसल गया। इससे वह डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो पास में जानवर चरा रहे लोग आ गए। वे उसे बचाने के लिए जब तक नदी में कूदे तब तक वह गहरे पानी में समा गया। गांव के गोताखोरों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। देर शाम तक अजय की नदी में तलाश होती रही लेकिन उसका पता नहीं चला। पूरी रात घरवाले नदी के तट पर बैठे रोते बिलखते रहे। शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर सुबह नौ बजे बरहा गांव में ग्रामीणों ने अजय का शव नदी से निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।