फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chief secretary visits underconstruction lab

प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन लैब की गुणवत्ता परखी 

Thu, 24 Aug 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 24 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chief secretary visits underconstruction lab
सहकारी चीनी मिलों के निरीक्षण को निकले प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग) संजय आर. भूसरेड्डी बृहस्पतिवार दोपहर यहां गन्ना शोध परिषद पहुंचे। उन्होंने वहां निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन की गुणवत्ता परखी और परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा को नवीनतम शोध कार्यों का लाभ किसानों तक पहुंचाने की कारगर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

प्रमुख सचिव रेड्डी के साथ सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार भी थे। परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने प्रशासनिक भवन में प्रमुख सचिव और एमडी का अन्य वैज्ञानिकों के साथ स्वागत किया। प्रमुख सचिव ने निदेशक से परिषद की गतिविधियों का ब्यौरा लेने के बाद वहां निर्मित की जा रही लैब का निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिए प्रमुख सचिव ने बिल्डिंग में इस्तेमाल की जा रही ईंट स्वयं तोड़कर उसकी रंगत परखी। यही नहीं, चिनाई के लिए प्रयोग हो रहे गारा का मिश्रण देखा सीमेंट के तसला में पानी भरवाकर यह भी सुनिश्चित किया कि सीमेंट और बालू का अनुपात 1-4 रखा गया है अथवा नहीं। जिले की चीनी मिलों के गन्ना रकबा का निदेशक से विवरण लिया।  पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि चीनी उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए प्रदेश में सहकारी मिलों की पेराई क्षमता बढ़ाई जा रही है और इसी काम की मॉनीटरिंग के लिए जनपद वार दौरे पर निकले हैं। उन्हाेंने कहा कि जीएसटी लागू होने की वजह से गन्ना शोध परिषद का बजट रुका था, लेकिन अब उसे स्वीकृति मिल गई है। परिषद के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ भी जल्द मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed