फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CM Yogi will come to the house of late MLA Manvendra today to express his condolences

Shahjahanpur: दिवंगत विधायक मानवेंद्र के घर आज शोक-संवेदना व्यक्त करने आएंगे मुख्यमंत्री योगी

Wed, 10 Jan 2024 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jan 2024 07:00 AM IST
सार

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर अभेद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए दूसरे जिले से भी फोर्स मांगी गई है। करीब चार सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi will come to the house of late MLA Manvendra today to express his condolences
व्यवस्थाओं का जायजा लेते भाजपा जिला प्रभारी सुरेश राणा।

विस्तार

शाहजहांपुर में ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ढकिया परवेजपुर पहुंचेंगे। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया। उनके दौरे को देखते हुए मंगलवार को पूरे दिन व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे भाजपा विधायक मानवेंद्र का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बाद बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। 
विज्ञापन


सीएम के हेलिकाप्टर के लिए पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर में खेत में हेलीपैड बनाया गया है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा पहुंचे। यहां बैरिकेडिंग कराई गई। कच्ची सड़क को समतल कराने के लिए रोड रोलर चलवाया गया। हेलीपैड से विधायक के घर तक अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था से बचने के लिए खुले में रखी जाएगी तस्वीर
पैतृक गांव में विधायक की चौपाल में तस्वीर रखी गई है। यहां पर लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने जाते हैं। सीएम के कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ होगी। इस दौरान अव्यवस्था से बचने के लिए चौपाल के बाहर खुले स्थान पर टेंट लगाकर तस्वीर रखे जाने पर निर्णय हुआ। मौसम खराब होने पर भी चौपाल में व्यवस्था रहेगी। 

400 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे व्यवस्था
सीएम के आगमन को अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए दूसरे जिले से भी फोर्स मांगी गई है। करीब चार सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। एक दिन पहले ही पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता ने भ्रमण किया। एसपी देहात मनोज अवस्थी के अनुसार, एक एएसपी, छह सीओ और 150 पुलिसकर्मियों को मुख्यालय से मांगा गया है। इनके अतिरिक्त अपने जिले की फोर्स लगाई जाएगी। सभी की ड्यूटी को आवंटित करते हुए दायित्व को समझा दिया गया है। छतों पर भी सिपाही तैनात रहेंगे।

सीएम का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम
11 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली पर राजकीय हेलिकाप्टर से सीएम आएंगे।
11:20 बजे ढकिया परवेजपुर में बने हेलीपैड पर आगमन होगा।
11:30 बजे स्व. विधायक मानवेंद्र सिंह के आवास पर जाएंगे।
11:45 बजे तक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि और परिजन से भेंट करेंगे।
11:50 बजे हेलीपैड की ओर प्रस्थान करेंगे।
11:55 बजे बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यालय से भी फोर्स को मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed