फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chief Minister will come on 28 April and 2 May, program finalized

Shahjahanpur News: 28 अप्रैल व दो मई को आएंगे मुख्यमंत्री, कार्यक्रम फाइनल

Sat, 26 Apr 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come on 28 April and 2 May, program finalized
हवाई पट्टी पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम। स्रोत: प्रशासन - फोटो : credit
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग को लेकर चल रहीं तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री 28 अप्रैल व दो मई को यहां आएंगे। इसके बाद प्रशासन ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम एसडीएम दुर्गेश यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर खंडहर और चमरपुर कलां के बीच पांच किलोमीटर की नवनिर्मित हवाई पट्टी पर वायु सेना का दो व तीन मई को लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के पूर्वाभ्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वायु सेना पांच किलोमीटर के इस क्षेत्र को 27 अप्रैल से अपने नियंत्रण में ले लेगी। इस अवधि से पहले पांच किलोमीटर के क्षेत्र में अन्य कार्यों के अलावा लाइट, सीसीटीवी कैमरे व पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मजबूत बाड़ लगाने का काम प्रमुखता से होना है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वायु सेना व विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम ने चल रहे कार्यों का जायजा लेने के बाद बताया कि 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री का कुछ देर का कार्यक्रम है। दो मई को वह विमान लैंडिंग के पूर्वाभ्यास का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ये प्रतिबंध किए गए लागू
भारतीय वायु सेना 26 अप्रैल से पांच मई तक गंगा एक्सप्रेसवे के जलालाबाद सेक्शन में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का अभ्यास करेगी। इस दौरान भारतीय वायु सेना के विभिन्न विमान दिन और रात में उड़ान भरेंगे। इस अभ्यास के तहत क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे के जलालाबाद सेक्शन के ग्राम चमरपुर कलां, पीरू, दियुरा, भदोखर, खूटा, नगला तालुका खंडहर और इसके पांच किलोमीटर की परिधि को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दी गई है। इस अवधि में किसी भी प्रकार की गैर-सरकारी हवाई गतिविधियों, जैसे ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, और माइक्रोलाइट विमानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश के अनुपालन के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे क्षेत्र में निगरानी करें। साथ ही ड्रोन उड़ाने या वायु सीमा उल्लंघन की किसी भी गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करें। क्षेत्रीय जनता और संबंधित संस्थानों को इस आदेश की जानकारी दी जाए। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed