फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chess: Eight stalwarts share the lead after three rounds.

शतरंज : तीन राउंड बाद आठ दिग्गजों ने बनाई संयुक्त बढ़त

Sun, 23 Aug 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chess: Eight stalwarts share the lead after three rounds.
शाहजहांपुर में जिला शतरंज  खेल संघ की ओर से हुई शतरंज प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद
शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ के तत्वावधान में ओपन शतरंज प्रतियोगिता में 79 खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाई। तीन राउंड के बाद आठ खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।
विज्ञापन

स्व.प्रमोद कुमार शुक्ला की स्मृति में लोधीपुर स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डाॅ.विनय गुप्ता व जिला रोलर बॉल स्केटिंग संघ के सचिव प्रमोद पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता ओपन आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आर्बिटर विश्वजीत विक्रम के अनुसार, छह राउंड खेले जाने हैं। तीन राउंड पूरे होने के बाद ओजस चौधरी, अंकित सेन, हार्दिक सक्सेना, अविनाश शर्मा, सईद बेग, पुष्कर सक्सेना, जैद मोहम्मद और तारुष यादव तीन-तीन अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन सचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि शतरंज खिलाड़ियों की एकाग्रता, मानसिक क्षमता और तार्किक सोच को मजबूत करने वाला खेल है। इस मौके पर अनुकूल वर्मा, शारिक बेग, संजीव किशोर, विराज शुक्ला, संजीव सक्सेना, बसंत दीक्षित, सरन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed