Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cheque bounce case Madhav Gopal Agarwal said I gave Rs five crore on the request of Rajpal Yadav

चेक बाउंस मामला: उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल बोले- राजपाल यादव के अनुरोध पर दिए थे पांच करोड़ रुपये

Sun, 22 Feb 2026 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 04:44 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को लोन देने वाले उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने राजपाल यादव के अनुरोध पर पांच करोड़ रुपये दिए थे। उनके मुताबिक पूरी लिखापढ़ी और एग्रीमेंट के बाद ही यह रकम दी गई। 

विज्ञापन
Cheque bounce case Madhav Gopal Agarwal said I gave Rs five crore on the request of Rajpal Yadav
उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल और राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। शाहजहांपुर में अपने पैतृक गांव कुंडरा में भतीजी की शादी में आए अभिनेता राजपाल यादव फिल्म अता-पता-लापता के निर्माण को लेकर लिए गए लोन पर अपनी बात रख चुके हैं। अब उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल ने भी कैमरे के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि राजपाल के कई बार अनुरोध करने पर पांच करोड़ रुपये लोन दिया था। उसके तीन एग्रीमेंट भी हुए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

साल 2010 में दिया था लोन 
एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में माधौ गोपाल अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2010 में राजपाल यादव के अनुरोध पर लोन दिया था। पूरा मामला न्यायालय में चल रहा है। फिल्म की शुरुआत से पहले म्यूजिक लांच के बारे में उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला था। एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्होंने अदालत का रुख किया और फिल्म पर स्टे लग गया। राजपाल यादव के आग्रह पर फिल्म रिलीज से स्टे हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अपने ही रुपयों के लिए बच्चों की तरह रोना पड़ा'
माधौ गोपाल ने बताया कि वह कभी अभिनेता राजपाल यादव के गांव कुंडरा नहीं गए। जब भी बैठक हुई, राजपाल यादव व उनकी पत्नी राधा यादव के मध्य हुई है। इससे पहले एक अन्य चैनल में दिए साक्षात्कार में माधौ गोपाल ने कहा था कि अपने रुपयों के लिए बच्चों की तरह रोना पड़ा। बता दें कि चेक बाउंस मामले में हाल ही में अदालत के आदेश पर राजपाल यादव को सरेंडर करना पड़ा और वे तिहाड़ जेल गए थे। बाद में जमानत पर रिहा हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed