{"_id":"68cb098d1e771c32d1068445","slug":"chemical-factory-worker-beaten-and-seriously-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152982-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: केमिकल फैक्टरी के कर्मचारी को पीटकर किया गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: केमिकल फैक्टरी के कर्मचारी को पीटकर किया गंभीर घायल
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर धनेला गांव के पास एक केमिकल फैक्टरी में मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने वहां कार्यरत सीतापुर जिले के थाना रामकोट क्षेत्र के गांव मंसूरपुर नवादा निवासी रजनीश तिवारी को लोहे की राॅड और डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले में रजनीश के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। उनका आरोप है कि एक हमलावर ने उन पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में फैक्टरी के मालिक शहर के मोहल्ला मदराखेल की आनंदपुरम कॉलोनी निवासी नवनीत पांडेय ने शहर के मोहल्ला हयातपुरा निवासी प्रदीप शुक्ला, उसके पुत्र अनमोल और लखीमपुर खीरी के गांव बहादुरगंज सालिया निवासी सूरज मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
--