फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chehalum: Tajiyas were taken from the fort, people gathered to see them

चेहल्लुम : किला से उठाए गए ताजिये, दीदार के लिए उमड़े लोग

Fri, 22 Aug 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chehalum: Tajiyas were taken from the fort, people gathered to see them
शाहजहांपुर में ताजियों के जुलूस में शामिल लोग। संवाद
शाहजहांपुर। चेहल्लुम पर बृहस्पतिवार को ताजियों का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। गलियों में भ्रमण के बाद मुख्य सड़क पर जुलूस पहुंचने पर लोग दीदार करने के लिए उमड़ पड़े। इस बीच मातम भी किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला किला से चेहल्लुम के मौके पर अकीदत के साथ ताजिये उठाए गए। मोहल्ले में भ्रमण के बाद मुख्य मार्ग पर होते हुए ताजियों का जुलूस मंडी तक पहुंचा। बृहस्पतिवार को मर्सियाख्वानी की गई। युवाओं ने नात-ए-पाक भी पेश की। इस बीच मातम भी किया गया।
विज्ञापन

जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। दिन में करीब तीन बजे ताजियों के जुलूस के चलते मंडी मार्ग के पास जाम लगने लगा। इस बीच चौक कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर रूट डायवर्जन कराया। ताजियों को चमकनी स्थित करबला में दफन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed