फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Checking Team Finds Conductor Performing Duty Under the Influence of Alcohol

Shahjahanpur News: चेकिंग टीम को शराब के नशे में ड्यूटी करता मिला परिचालक

Mon, 18 May 2026 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Checking Team Finds Conductor Performing Duty Under the Influence of Alcohol
शाहजहांपुर। मथुरा जाने वाली रोडवेज की बस में संविदा परिचालक शराब के नशे में ड्यूटी करता मिला। कांट कस्बे में चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। एआरएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिचालक का तबादला कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात क्षेत्रीय चेकिंग दल कांट में थाने के पास रोडवेज बस को चेक कर रहा था। इस बीच शाहजहांपुर से मथुरा जाने वाली बस को रोका तो परिचालक शराब के नशे में प्रतीत हुआ। चेकिंग दल के सदस्यों को परिचालक के मुंह से शराब की दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद एआरएम को सूचना दी गई। डिपो इंचार्ज विनोद मिश्रा को मौके पर भेजा गया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि शराब के नशे में ड्यूटी करने पर परिचालक का तबादला कर रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन

--
136 चालकों को ड्यूटी से रोका
परिवहन निगम ने 136 चालकों को ड्यूटी करने से रोक दिया। उनका अनुबंध समाप्त हो गया था। चालकों को पूर्व में भी अनुबंध को पूर्ण कराने के लिए कहा था, लेकिन लापरवाही बरती गई। एआरएम ने बताया कि संबंधित चालक अनुबंध भरकर जमा कर रहे हैं। अनुबंध होने के साथ ही चालकों को ड्यूटी आवंटित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed