फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chaudhary Academy won the match by seven wickets

Shahjahanpur News: चौधरी अकादमी ने सात विकेट से जीता मैच

Fri, 14 Nov 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Academy won the match by seven wickets
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में क्रिकेट लीग में शाट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट लीग में चौधरी क्रिकेट अकादमी ने एलाइट क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलाइट क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.3 ओवर में केवल 58 रन ही बना पाई। टीम के अंश तिवारी ने 17 और दिव्यांश ने आठ रन बनाए। चौधरी क्रिकेटर एकेडमी के खिलाड़ी आरव ने चार, शिवांश मिश्रा व अपूर्व अवस्थी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 14.1 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम के अर्णव पटेल ने 28, शिवांश मिश्रा ने 12 रन बनाए। एलाइट क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंश तिवारी ने एक विकेट लिया। शिवांश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच के अंपायर शैलेंद्र यादव और सुंदरम रहे। स्कोरिंग देव ने की। टीम के कोच अमित चौधरी व प्रितेश दीक्षित, रजत शर्मा, अजय शर्मा, विशाल, संकेत, राघव, यश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
फोटो- 21



प्राची ने दौड़ और लंबी कूद में प्राप्त किया प्रथम स्थान



पुवायां। पुवायां के सावित्री देवी महिला पीजी कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को छात्रा प्राची दीक्षित ने दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।



दो सौ मीटर दौड़ में प्राची दीक्षित, बविता, स्नेहमाला, लंबी कूद में प्राची दीक्षित, चांदनी वर्मा, गुरप्रीत कौर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में अनुष्का की टीम ए विजेता रही। बैडमिंटन में इकरा प्रथम और रश्मि त्रिवेदी दूसरे स्थान पर रहीं। संचालन दिनेश सिंह, नरेंद्र कुमार और अमरेंद्र सिंह ने किया।



बृजमणि दुबे के नेतृत्व में हुई खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि द सेक्रेड हार्ट एकेडमी की प्रधानाचार्य संध्या अवस्थी ने छात्राओं को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। दूसरे दिन के आयोजन में अध्यक्ष रूपा मेहरोत्रा और संजीव मेहरोत्रा ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।




प्राचार्य डॉ. संजय शर्मा ने सभी का आभार जताया। आयोजन में पवन मिश्रा, डॉ. शैफाली, धर्मेंद्र कुमार, मोनिका गुप्ता, अजय पाल, प्रिया शर्मा, रिया गुप्ता , रेनू मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद

जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में क्रिकेट लीग में शाट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में क्रिकेट लीग में शाट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed