फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Charge sheet will be issued against accountant and steno

Shahjahanpur News: लेखपाल और स्टेनो के खिलाफ जारी होगी चार्जशीट

Sun, 18 Aug 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet will be issued against accountant and steno
समाधान दिवस की खबर में, बीना देवी। संवाद
जलालाबाद। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश प्रताप सिंह नेे लापरवाही पर लेखपाल और एसडीएम जलालाबाद के स्टेनो के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सहायक परियोजना अधिकारी का वेतन रोकने के लिए अफसरों से कहा।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। इस दौरान नगर पालिका की तीन, बीडीओ की आठ, विद्युत की पांच, पुलिस की पांच, तहसीलदार की नौ समेत 30 शिकायतें मिलीं। पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। डीएम ने ग्राम गुनारा में तालाबों को पाटने तथा उन पर कब्जे की शिकायत मिलने पर लेखपाल नीशू के विरुद्ध चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एडीएम न्यायिक, बीडीओ और सीओ को जांच करके तालाब कब्जा मुक्त करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

एसडीएम जलालाबाद के स्टेनो द्वारा ग्राम पंचायत हराचचोरा उर्फ मोहनिया पहुरा में पानी टंकी के निर्माण में बाधक पेड़ों की नीलामी की फाइल लंबित रखी। इस कारण चार्जशीट जारी करने के लिए अफसरों से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ग्राम पंचायत मालूपुर में लगी ग्राम चौपाल
डीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मालूपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य एवं सरकारी जनकल्याण की योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने लोगों को महिला सुरक्षा के संबंध में बताया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीडीओ पवन कुमार, एसडीएम रविंद्र कुमार, तहसीलदार पैगाम हैदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
----
फरियादियों की बात

हमारे गांव के सरकारी स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं है। इस कारण वहां छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। पशु बच्चों के लिए हर समय खतरा बने रहते हैं। स्कूल में जलभराव भी हो जाता है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
-रामवीर, पहाड़पुर (मिर्जापुर)
---

गांव में चकरोड बन रही है, लेकिन इसके लिए मेरे खेत में नाप की जा रही है। जो लोग चकरोड की जमीन पर कब्जा किए हैं, उनसे साठगांठ के कारण रास्ते की जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई जा रही। हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है।
-बीना देवी, रसीदपुर (मदनापुर)
---

वर्ष 1973 में पिता के नाम हुए जमीन के पट्टे के कुछ हिस्से पर मकान बना हुआ है। साधु होने के नाते मैं पूजा पाठ में लगा रहा। तीन साल पहले गांव के ही कुछ लोगों ने मेरी खाली जमीन पर कब्जा कर लिया। टीम ने जमीन खाली हो जाने की रिपोर्ट लिखकर मेरे दस्तखत करा लिए।

-नंद लाल, फरीदापुर (जलालाबाद)

---


गुलड़िया गांव में मेरे पूर्वजों की जमीन गांव के ही एक व्यक्ति ने छह माह पहले राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करा ली। पता लगने के बाद फर्जी नाम हटवाने के लिए कई साक्ष्य दिए। लेखपाल व कानूनगो की रिपोर्ट भी लग चुकी है, लेकिन जमीन से गलत नाम नहीं हट सका। कई माह से तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


-भंवरपाल, उबरिया (जलालाबाद)

समाधान दिवस की खबर में, बीना देवी। संवाद

समाधान दिवस की खबर में, बीना देवी। संवाद

समाधान दिवस की खबर में, बीना देवी। संवाद

समाधान दिवस की खबर में, बीना देवी। संवाद

समाधान दिवस की खबर में, बीना देवी। संवाद

समाधान दिवस की खबर में, बीना देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed