{"_id":"6192b54cb0595854695fa89f","slug":"charas-smuggler-shahjahanpur-news-bly4662577105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की सूचना पर 60 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ की सूचना पर 60 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 60 किलो चरस समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हाईवे पर स्थित ढाबों पर चरस की बिक्री करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक बहराइच में शिक्षामित्र है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन रजितराम ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने यहां आकर सूचना दी कि कुछ लोग भारी मात्रा में चरस की बिक्री के लिए आए हैं। इस जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर लखनऊ एसटीएफ, एसओजी शाहजहांपुर व पुलिस टीम ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी गई। दोपहर करीब तीन बजे थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र स्थित एक धर्मस्थल के पास कार चालक पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर उसे रोक लिया। कार से तीन आरोपी राम भूलन निवासी पधारकला थाना खैरीखाट जनपद बहराइच, सीताराम निवासी गांव सुरजना थाना हरदी जिला बहराइच, शेखर थापा निवासी ग्राम तिहुनी थाना चकराता, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 60 किलो 600 ग्राम चरस, चार मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बड़े पैमाने पर चरस को नेशनल हाइवे पर स्थित ढाबों पर बेचते हैं। राम भूलन शिक्षामित्र है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।