फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Charas smuggler sentenced to five years imprisonment

Shahjahanpur News: चरस तस्कर को पांच वर्ष कारावास की सजा

Thu, 09 Apr 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Charas smuggler sentenced to five years imprisonment
शाहजहांपुर। चरस के साथ पकड़े गए दोषी को अदालत ने पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

कलान थाने के उपनिरीक्षक बलराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो जनवरी 2016 को अमिदापुर के पास नखासा में एक व्यक्ति जल्लापुर गांव की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम कुलदीप निवासी नई बस्ती, रुकनपुर, कलान बताया। उसके पास से पुलिस को 950 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट शिवकुमार-तृतीय ने कुलदीप को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed