फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chandrayaan reached the moon... people jumped with joy

Shahjahanpur News: चांद पर पहुंचा चंद्रयान... खुशी से उछले लोग

Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chandrayaan reached the moon... people jumped with joy
परौर के बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर ​स्थित मंदिर में प्रार्थना करते लोग
- लैंडिंग से पहले लोगों ने घरों और मंदिरों में सफलता के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन

- स्कूल, कॉलेजों में टीवी पर दिखाया गया चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को घरों व मंदिरों में दिनभर प्रार्थना और हवन-पूजन हुआ। स्कूल-कॉलेजों में सीधा प्रसारण देखा गया। शाम को जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरा तो सभी खुशी से उछल पड़े। भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।

खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर में राजेश अवस्थी के नेतृत्व में शाम पांच बजे से सुंदरकांड का पाठ किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने अपने आवास के बाहर समर्थकों के साथ चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी का इजहार किया। समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की गई। इस मौके पर वीरेंद्र, पंकेश मिश्रा, सूरज तिवारी, जय मिश्रा, अमित त्यागी, रामचंद्र सिंघल, पुत्तूलाल त्रिवेदी, शिव शंकर शुक्ला, पुनीत गुप्ता, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ भजन-कीर्तन और प्रार्थना
पुवायां। खुटार के बालाजी दरबार में पूजा-पाठ और पुवायां के रतनपुर कुंडा गांव के शिव मंदिर पर भजन-कीर्तन हुआ। इसके साथ ही हवन हुआ। पुवायां में राजेश शुक्ला के नेतृत्व में हनुमान जी की आरती की गई। महंत नंदन महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परौर। बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर स्थित मंदिर में प्रार्थना की गई। पुजारी बाबा राजबहादुर दास ने पूजन कराया। इस मौके पर ओमकार मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, अवधेश शुक्ला, अवधेश कश्यप, सत्येंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
कलान के पटना देवकली स्थित शिव मंदिर में ऋचा गिरी, महंत अखिलेश गिरी, करुणेश गिरी, प्रदीप श्यामाचरण ने प्रार्थना की। संवाद
----
स्कूल और काॅलेजों में छात्र-छात्राओं ने देखा सीधा प्रसारण
चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दिखाने के लिए शासन ने सभी परिषदीय स्कूलों को शाम सवा पांच से सवा छह बजे तक खोलने के निर्देश दिए थे। बारिश के चलते कम संख्या में ही छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंच सके। डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं के साथ प्रसारण देखा। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। राजकीय इंटर कॉलेज कांट में प्रधानाचार्य दीपक कुमार दीक्षित ने मिष्ठान वितरण किया। मनीराम, अरविंद वर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
रोटी गोदाम स्थित जिला स्काउट गाइड परिसर में बीएसए रणवीर सिंह की मौजूदगी में प्रसारण देखा गया। दपिंदर कौर, निकहत परवीन, सोहन लाल, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। क्षेत्र सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में प्रसारण देखने के बाद बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। प्रधान अध्यापक सरताज अली, राम नारायण, रामकली, गीता देवी, गुड्डी देवी मौजूद रहे। कुर्रियाकलां स्थित सत्य भारती स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की।

एसएस कॉलेज में विज्ञान संकाय की ओर से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए एक लघु संगोष्ठी हुई। कॉलेज प्रबंध सचिव डॉ. एके मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, सह संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय आदि मौजूद रहे। जीएफ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक, आर्य महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल ने चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग पर सभी को बधाई दी।
------
छात्राओं ने कहा-सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात
फोटो - 57
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग देखने को लेकर बहुत उत्साहित थी। यह बहुत ही रोमांचक था।
---
स्कूल में सीधा प्रसारण देखकर बहुत अच्छा लगा। हमारे देश का चंद्रयान चंद्रमा पर पहुंच गया है।
- वैष्णवी गुप्ता, डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज
-
सभी बच्चे इसको देखकर बहुत उत्साहित थे। बहुत अच्छा लग रहा है।
- अनमोल
-
सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। बच्चे वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित हुए हैं।
- एस्सान राजा

-
चंद्रयान ने चूमी चंदामामा की धरती, चौड़ा हो गया देशवासियों का सीना

पुवायां। बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 के चंदामामा की धरती को चूमते ही राजीव चौक पर मौजूद एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, सीओ पंकज पंत, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, इसरो जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी चलानी शुरू कर दी। इस दौरान मिष्ठान भी वितरित किया गया।

व्यापार मंडल महामंत्री पवन मिश्रा, मंगल मिश्रा, कपिल गुप्ता, राजा नंदा, सुधीर अग्रवाल, सुनील बंसल, आदित्य चौहान, मनोज सराफ, शोभित अग्रवाल, प्रमोद चंद्र गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। खुटार के ब्लाॅक परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।

परौर के बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर स्थित मंदिर में प्रार्थना करते लोग

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed