फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chandpur-Mailani road again turns into potholes in three months

Shahjahanpur News: तीन माह में फिर गड्ढों में तब्दील हो गया चांदपुर-मैलानी मार्ग

Fri, 17 Oct 2025 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Chandpur-Mailani road again turns into potholes in three months
चांदपुर-मैलानी मार्ग पर गड्ढों से बचकर निकलता ई-रिक्शास्रोत-संवाद
लोनिवि के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। लोक निर्माण विभाग से निर्मित कराया गया चांदपुर-मैलानी मार्ग पहली बरसात में ही फिर से जर्जर होकर तीन माह में गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग के आसपास बसे करीब दो दर्जन गांवों के लोग त्योहारी सीजन में इसी मार्ग से जान जोखिम में डालकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।
करीब पांच किमी लंबे इस मार्ग के किनारे बेला, तुलापुर, चतुरपुर, नवदिया नवाजपुर, नवदिया ओरीलाल, नवदिया सराय, भीखमपुर, हरनहाई, हरिहरपुर, जोगराजपुर, सेहरामऊ उत्तरी आदि गांव बसे होने से हर समय मार्ग पर यातायात का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन

यह मार्ग आगे पूरनपुर हाईवे से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण रात में भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। गत वर्ष बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग पर इस बार मानसून सीजन शुरू होने से ठीक पहले मरम्मत कार्य कराया गया था। लाेनिवि के ठेकेदार ने मार्ग पर बजरी-कोलतार की एक परत बिछाने का काम कराया, लेकिन बारिश का दौर शुरू होने पर जलभराव से मार्ग की ऊपरी परत बह गई और फिर से गहरे गड्ढे बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बनने के तीन माह बाद ही खराब हो जाने से लोग लोनिवि की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी संदेह कर रहे हैं। अवर अभियंता, लोनिवि, पुवायां सब डिवीजन केके वर्मा ने बताया कि मार्ग बनाने से पहले ठेकेदार से अनुबंध किया गया था और इसकी समय सीमा अभी पूरी नहीं हुई है। इसलिए ठेकेदार को गड्ढों में बजरी-कोलतार के मिश्रण का भराव कर पैचिंग का काम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed