{"_id":"65e4c702a1732e65230f6434","slug":"champakalis-ram-rupaiya-gurgledaudience-drooled-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-114444-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चंपाकली का रामरूपैया ने गुदगुदाया...लोटपोट हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चंपाकली का रामरूपैया ने गुदगुदाया...लोटपोट हुए दर्शक
Mon, 04 Mar 2024 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोनेशन आर्ट थियेटर और इप्टा शाहजहांपुर की ओर से रविवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में हास्य नाटक चंपाकली का रामरूपैया का मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों के चुटीले संवाद और उत्कृष्ट अभिनय देख दर्शक लोटपोट हो गए।
लेखक अशोक राही द्वारा लिखित नाटक में दिखाया गया कि मुख्य पात्र नटवर, चंपाकली के प्रेम में पड़ जाता है। दोनों शादी करते हैं और एक तूफान भरी काली रात में उनके घर एक अजनबी आकर मर जाता है। नटवर और चंपाकली को लगता है कि यह अजनबी लाश उनके जीवन में खुशियों की बहार ला सकती है। धीरे-धीरे वे अपने लालच के जाल में खुद ही उलझते जाते हैं। इस तरह से पूरे नाटक में यथार्थवादी परिस्थितिजन्य हास्य उमड़ता रहता है। संवाद अदायगी का ढंग दर्शकों को हंसने पर मजबूर करता है। निर्देशक जरीफ मालिक आनंद के निर्देशन में मंचित नाटक के मुख्य कलाकारों में हर्षवीर, यशी सक्सेना, ऋषिकांत उर्फ ऋषि, प्रियंका, राजेश भारती, शैलेंद्र कुमार पटेल, अभिषेक कुमार, लक्ष्मण मिश्रा, देव मिश्रा, ओमवीर सिंह, सौमित्र शुक्ला रहे। सौमित्र, पुनीत शर्मा, सोनू सक्सेना, लक्ष्मण मिश्रा, आलोक सक्सेना, मनीष मुनी, अमित श्रीवास्तव का सहयोग रहा।