फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   challenge to BJP for MLC Seat

वर्षों का सूखा खत्म करने की जुगत में लगी भाजपा, सपा को सीट बचाने की चुनौती

Tue, 22 Mar 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
challenge to BJP for MLC Seat
शाहजहांपुर। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की छह सीटों को जीत कर इतिहास रचने वाली भाजपा एमएलसी के चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुट गई है। भाजपा शाहजहांपुर-पीलीभीत सीट पर वर्षों का सूखा खत्म करने की जुगत में लगी है। वहीं समाजवादी पार्टी भी हार की कसक को भुलाकर पूरी दमदारी के साथ एमएलसी का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर आई है। सपा ने प्रधानों, बीडीसी सदस्यों आदि से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य की शाहजहांपुर और पीलीभीत सीट के लिए वर्षों भाजपा को इंतजार करना पड़ा। पहले जयेश प्रसाद ने सीट पर कब्जा बनाए रखा। गत चुनाव में सपा के प्रत्याशी अमित यादव रिंकू ने भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर को हराया था। उस हार की टीस को भाजपा इस बार खत्म करने के प्रयास है। इस बार भाजपा ने पुवायां से नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रहे डॉ. सुधीर गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा। वहीं सपा ने एक बार फिर अपने पुराने विश्वासी अमित यादव रिंकू पर दांव खेला है। भाजपा के पास जहां वर्षों के बाद सीट पर भगवा फहराने का मौका है। वहीं सपा भी अपनी सीट को बरकरार रखना चाह रही है। फिलहाल, दोनों तरफ से जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई।
विज्ञापन

एमएलसी सीट पर किला फतह करने के लिए भाजपा ने काम शुरू कर दिया। जनपद के छह और पीलीभीत के चार विधायक समेत अन्य नेताओं ने वोटरों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों आदि से जनसमर्थन जुटाने में संगठन लग गया। भाजपा पूरी रणनीति के साथ चुनाव को जीतने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ा जाएगा। विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए सपा आगे बढ़ेगी, साथ ही प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत करेगी।

तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
----------------
-पिछला चुनाव सपा ने धनबल और बाहुबल के जरिये जीता था। हम लोग ऐसा नहीं करेंगे, बल्कि वोटरों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर चुनाव जीतेंगे। भाजपा पूरी रणनीति के तहत काम कर रही है।
अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष-भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed