{"_id":"693ef3309c387a63300957bf","slug":"challans-were-issued-for-350-vehicles-including-20-eco-vans-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-160381-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 20 ईको वैन समेत 350 वाहनाें का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 20 ईको वैन समेत 350 वाहनाें का चालान
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ।
शाहजहांपुर। निजी नंबर पर व्यावसायिक ईको वाहन संचालन पर रविवार को यातायात पुलिस ने सख्ती कर दी। टीएसआई के नेतृत्व में पूरे दिन कार्रवाई की गई। इस दौरान 20 ईको वैन समेत 350 वाहनों के चालान किए गए।
रविवार के अंक में अमर उजाला ने अवैध स्टैंड से संचालित की जा रही ईको वैन शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद टीएसआई विनय पांडेय ने अभियान चलाया। रोडवेज बस अड्डे पर अवैध रूप से ईको वैन खड़ी कर सवारी भरने वालों को खदेड़ दिया।
ई-रिक्शा चालकाें को भी खड़ा नहीं होने दिया। जीआईसी तिराहा, बरेली मोड़ पर भी कार्रवाई की गई। इस बीच हाईवे पर स्पीड लेंसर गन से चालान काटे गए। टीएसई ने बताया कि 20 ईको वैन समेत 50 बड़े वाहनों के चालान किए गए हैं। पूरे दिन में 350 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
--
हादसों से बचाने के लिए गाेवंश को पहनाए रेडियम पट्टे
हाईवे पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं से हादसों की आशंका के चलते रेडियम वाले पट्टे पहनाए गए। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कार्य किया। टीएसआई ने बताया कि रेडियम वाले पट्टे होने से हादसा हाेने की आशंका नहीं रहती है।