फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Challan of 17 pilgrims of West Bengal who are offering Namaz on the road

सड़क पर नमाज अदा कर रहे 17 जायरीनों पर शांतिभंग की कार्रवाई

Tue, 13 Sep 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Challan of 17 pilgrims of West Bengal who are offering Namaz on the road
तिलहर (शाहजहांपुर)। बस से अजमेर जा रहे पश्चिम बंगाल के जायरीन बुरे फंस गए। रविवार शाम जब उनकी बस लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के ढाबे पर रुकी तो हाईवे की लिंक रोड पर वह कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने बैठ गए। इधर से गुजर रहे विश्व हिंदू परिषद के नेता की शिकायत पर पुलिस सभी को थाने ले आई। यहां 17 जायरीन का शांतिभंग में चालान किया गया। सोमवार सुबह जायरीन गंतव्य को निकल गए।
विज्ञापन

रविवार शाम पश्चिम बंगाल से अजमेर जा रही जायरीन से भरी बस गांव कपसेड़ा स्थित एक ढाबे पर रुकी। बस में लगभग 70 लोग सवार थे। शाम को नमाज अदा करने के लिए जायरीन राष्ट्रीय राजमार्ग की लिंक रोड पर कपड़ा बिछाकर बैठ गए। इसी दौरान शाहजहांपुर से अपने साथियों के साथ तिलहर कचियानी खेड़ा मंदिर आ रहे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना का हवाला देते हुए सड़क पर नमाज अदा करने का विरोध किया। विहिप कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। जायरीन अपनी गलती की माफी मांगने लगे। एसपी-सीओ को जानकारी दिए जाने पर तिलहर थाने से प्रभारी वीरेंद्र सिंह पहुंच गए। वह बस सहित जायरीन को तिलहर थाने ले आए। विहिप नेता राजेश अवस्थी ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पुलिस ने देर रात 17 जायरीन का शांतिभंग में चालान कर दिया। बस का भी चालान किया गया है। सोमवार सुबह जायरीन अजमेर रवाना हो गए।
विज्ञापन

सड़क पर नमाज पढ़ना प्रतिबंधित है। पुलिस लोगों को थाने ले आई थी। बस का चालान करने के साथ ही 17 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। - बीएस वीर कुमार, सीओ, तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज अदा करने को प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कपसेडा गांव में नमाज पढ़कर जायरीन ने कानून का उल्लंघन किया है। नमाज घर या मस्जिद में पढ़ी जानी चाहिए। - राजेश अवस्थी, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed