{"_id":"6ab42987903e4b7f8c03d572","slug":"chain-pulled-on-duronto-express-train-halted-for-15-minutes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185561-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुरंतो एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुरंतो एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
Thu, 24 Sep 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही 12430 एसी सुपरफास्ट दुरंतो एक्सप्रेस में रोजा जंक्शन के पास चेन पुलिंग होने से ट्रेन लगभग 15 मिनट तक खड़ी रही। इससे अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दुरंतो एक्सप्रेस निर्धारित समय से चल रही थी। शाहजहांपुर स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन शाम 5:08 बजे रोजा जंक्शन को क्रॉस कर गई। इसके ठीक एक मिनट बाद 5:09 बजे ट्रेन में चेन पुलिंग हो गई। इसके बाद ट्रेन खड़ी रही। काफी देर तक ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट, कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारी और आरपीएफ मौके पर नहीं पहुंच सके।
चेन पुलिंग के कारण ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर को आउटर पर रोकना पड़ा, जबकि दून एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोककर रखा गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ कंपनी कमांडर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद