फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Certificates given to police internship students

Shahjahanpur News: पुलिस इंटर्नशिप के छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र

Thu, 14 Mar 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Certificates given to police internship students
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई का शिविर छठवें दिन जारी रहा। छात्राओं ने पुलिस कार्यालय में भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें पुलिस इंटर्नशिप प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रानू दुबे ने कहा कि पहले हम खुद को एकीकृत करें, तभी हमारा देश मजबूत होगा। हमें समाज के हित में सदैव कार्य करना चाहिए। इसके बाद डॉ. रानू और ऋतु शर्मा के निर्देशन में लोक विहार कॉलोनी और अहमदपुर रेती में स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दूसरे सत्र में महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ.सुनीता जैसल ने छात्राओं को संबोधित किया। इसके बाद एनएसएस की छात्राओं ने पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया। यहां पर एसपी अशोक मीणा व सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने पुलिस इंटर्नशिप के प्रमाण पत्र छात्राओं को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed