फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   central state home minister

भारत को दुनिया के शिखर पर ले जाने के लिए मोदी का साथ दें प्रबुद्धजन : अजय मिश्र

Mon, 06 Sep 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
central state home minister
शाहजहांपुर में रविवार को गन्ना शोध संस्थान के सभागार भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगर विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन का आयोजन गन्ना शोध संस्थान के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी व विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण कुुमार सागर रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 19वीं सदी ब्रिटेन की, 20वीं सदी अमेरिका और मोदी जी के नेतृत्व में 21वीं सदी भारत की होगी। देश के प्रबुद्धजनों की यह जिम्मेदारी है कि भारत को दुनिया में शिखर पर ले जाने के लिए दिन-रात एक करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा के साथ-साथ राष्ट्रीय विचार व राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों के हाथों को मजबूत करें। कहा कि आज देश में मोदी के नेतृत्व में जहां राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों को भी सफलतापूर्वक निपटारा करने का श्रेय भाजपा की मोदी सरकार को जाता है। वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि 1300 साल बाद पहली बार देश में ऐसा प्रधानमंत्री हुआ है, जिसने हम सबको विश्वास, आत्मविश्वास और गर्व के साथ जीने का अधिकार दिया है। सांसद अरुण सागर ने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी लोगों द्वारा बनाया वातावरण संपूर्ण समाज के लिए दिशा तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष पं. राजाराम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र वाल्मीकि पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, महामंत्री नवनीत पाठक, उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र वर्मा, राजकुमार वाजपेयी, नीतू गुप्ता, जितेंद्रनाथ तिवारी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed