फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   central bar assotioan chunav

अमोघ अध्यक्ष, राजीव महासचिव निर्वाचित

Thu, 19 Feb 2015 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 19 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
central bar assotioan chunav
सेंट्रल बार एसोसिएशन के 2015 की कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमोघ चंद्र दीक्षित विजयी रहे। उन्हें कुल 457 मत मिले। महासचिव पद पर राजीव गुप्ता जीते। उन्हें 287 वोट मिले। कुल 1180 मतों में से 1064 वोट पड़े। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य पदों के लिए मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन

राजीव सभागार में बुधवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमोघ चंद्र दीक्षित के पक्ष में 457 मत पड़े। उन्होंने आलोक द्विवेदी को 193 मतों के अंतर से हराया। आलोक को 264 वोट मिले। इसी पद पर अनंत सिंह को 127, अभय यादव को 126, संतोष सिंह को 20 वोट मिले, जबकि 33 मत निरस्त हो गए।
विज्ञापन

महासचिव पद पर राजीव गुप्ता को 287 वोट मिले। उन्होंने उमेश सिंह चौहान को हराया। उमेश को 265 मत मिले। इसी पद पर जदुवीर सिंह को 241, धर्मेंद्र मोहन वाजपेयी को 137, वीरेंद्र यादव को 73 वोट मिले। 46 मत निरस्त हो गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सक्सेना चुनाव जीते। उन्हें 490 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे संदीप कपूर को 309 मत और तीसरे स्थान पर प्रेमनिवास पाठक को 212 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनीत त्रिपाठी जीते हैं। इन्हें 360। इनके प्रतिद्वंद्वी रजनीश सिंह को 343 मत मिले। सरोज यादव 308 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 47 मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रताप सिंह 575 वोट पाकर जीते है। इनके प्रतिद्वंद्वी राजीव मिश्रा को 472 वोट मिले। 14 वोट निरस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए सुबह से ही वकीलों की भीड़ जुटने लगी। शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा समिति के सदस्य सुखेंद्र पाल सिंह, उमेश सिंह, राजेश अवस्थी, विनोद यादव सहित सभी 30 सदस्यों को मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष जेपी तिवारी मय फोर्स के मौजूद रहे। सभी उम्मीदवार सुबह नौ बजे से ही वोटरों के रास्ते में दोनों ओर खड़े होकर अपने-अपने पक्ष में वोट मांगते रहे। यह सिलसिला साढ़े चार बजे तक चला। शाम पांच बजे से वोटो की गिनती शुरू हुई। चुनाव अधिकारी बृजेश चंद्र मिश्र, सहायक दिनेश मिश्रा, सत्येंद्र यादव तथा चुनाव जज सुरेशपाल सिंह थे।

उम्र पर भारी पड़ा मतदान
कई ऐसे वकील जिनकी उम्र 90 साल से अधिक थी। शरीर से भी दुर्बल होने के बावजूद अपने सहायकों के साथ मतदान करने आए। इनमें दयाशंकर शर्मा, नत्थू सिंह आदि ऐसे वकील थे, जिनके हौसलों के आगे उम्र बौनी पड़ गई। वहीं महिला मतदाताओं में भी जागरूकता दिखी।

नॉन प्रैक्टिशनर्स भी प्रभावित करते हैं चुनाव
वैसे तो यह चुनाव ऐसे वकीलों का है जो विधिवत वकालत करते हैं, लेकिन इस चुनाव को नान प्रैक्टिशनर्स भी प्रभावित करते हैं। जो अन्य पेशे से जुड़े हैं वे बार के सदस्य भी हैं। ऐसे वकीलों की संख्या 80 से ज्यादा है कुछ तो सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं।

वकील आज न्यायिक कार्य नहीं करेंगे
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार की कुछ पदों की मतगणना बृहस्पतिवार को भी होगी। इस कारण वकील इस दिन न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। यह जानकारी चुनाव अधिकारी बृजेश चंद्र मिश्र ने दी।

एडीजे ने दिलाई नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव को शपथ
जलालाबाद। तहसील परिसर में आयोजित शपथग्रहण समारोह में एडीजे भानुदेव शर्मा ने बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव और महासचिव योगेश पाठक समेत सभी पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने संगठन में ही शक्ति होने की बात कहते हुए अधिवक्ताओं से संगठित रहकर बार और वादकारियों के हित में काम करने की अपील की।

 कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एडीजे से मुंसिफ कोर्ट में जलालाबाद कोतवाली समेत अन्य थानों के मुकदमों की सुनवाई शुरू कराने की मांग की। इस पर एडीजे ने इस संबंध में जिला जज से बात करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सिविल जज अशोक सिंह, तहसीलदार के अलावा अवधेश श्रीवास्तव, श्याम बाबू सिंह, संजय सिंह तोमर, मानेंद्र सिंह, शांति स्वरूप अवस्थी ने भी विचार रखे। इससे पहले वकीलों ने अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन अशोक सिंह, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनेंद्र सिंह और एसडीएम जंगबहादुर यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर दीक्षित को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed