फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebration of Ganesh Utsav will start from today, decorated pandals

Shahjahanpur News: आज से शुरू होगी गणेश उत्सव की धूम, सजाए गए पंडाल

Sat, 07 Sep 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Ganesh Utsav will start from today, decorated pandals
शाहजहांपुर। गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। शनिवार से गणेश उत्सव की धूम मचेगी। इसके लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगाए गए हैं। इनमें विधि विधान से गणपति विराजमान होंगे। साथ ही लोग अपने घरों में भी गणपति को लेकर आएंगे। नियमित रूप से पंडालों व घरों में पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन


गणेश उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाला यह उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गणपति महोत्सव का शुभारंभ सात सितंबर से होगा। शनिवार को मूर्तियों की स्थापना घरों व पंडालों में होगी। इससे पहले आयोजन समितियों की ओर से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। ये विभिन्न मार्गों से होकर पंडाल स्थल पहुंचेंगी जहां पर गणेश मूर्तियां विराजमान की जाएंगी। इसके बाद अगले दस दिनों तक रोजाना सुबह व शाम को आरती व प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति से ओतप्रोत नजर आते हैं।
विज्ञापन

शहर में चार खंभा स्थित गणेश पैलेस शर्मा जी के डेरे के प्रांगण में मठिया के महाराजा भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना होगी। चौक के महाराजा की स्थापना क्षत्रिय धर्मशाला में होगी। खिरनीबाग रामचरन लाल धर्मशाला में महाराष्ट्र मराठा मंडल सदर बाजार की ओर से शाहजहांपुर के महाराजा की स्थापना कराई जाएगी। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा महाराष्ट्र से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा उदासीन बाबा की मठिया हुसैनपुरा, सीता की मठिया, उदासीन अखाड़ा घूरन तलैया, बेरी चौकी के पास मोहल्ला बाबूजई, थाना रामचंद्र मिशन के रौसर कोठी, चिनौर में मालाराम कॉलोनी में गणपति की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं।
-------
पंडाल में फूलों के बंगला की दिखेगी झलक, महिला सुरक्षा थीम पर होंगे आयोजन



चार खंभा स्थित गणेश पैलेस शर्मा जी के डेरे के प्रांगण में सजे पंडाल में श्रद्धालुओं को वृंदावन में सजाए जाने वाले फूलों के बंगला की झलक देखने को मिलेगी। आयोजकों द्वारा आर्टिफिशयल फूलों से पंडाल सजाने का ठेका दिया गया है। आयोजक सुचित सेठ ने बताया कि इस बार गणेश महोत्सव के आयोजन की थीम महिला सुरक्षा पर रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक आदि के माध्यम से इसके लिए जागरूक किया जाएगा। रामायण की घटनाओं पर प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने महोत्सव में प्रतिभाग की अपील की है।
खिरनीबाग स्थित धर्मशाला में होने वाले गणेश उत्सव के पंडाल को भी सुंदर फूलों से सजाया गया है। आयोजक नीरज वाजपेयी ने बताया कि महाराष्ट्र मराठा मंडल सदर बाजार की ओर से भगवान गणेश की मूर्ति मंगाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।


पांच फुट तक की मूर्तियां तैयार कर बेच रहे मूर्तिकार
हथौड़ा चौराहा से रेती रोड पर मूर्ति बनाने वाले परिवार रहते हैं। जिन्होंने एक से पांच फुट तक की मूर्तियां तैयार की है और उनकी खरीदारी भी हो रही है। मांग बढ़ने से खुश मूर्तिकार शिवा ने बताया कि मूर्तियों को प्लास्टर ऑफ पेरिस से तैयार किया जाता है। यह कार्य पिछले 20-22 सालों से कर रहे है। उनका परिवार भी इस काम में लगा है। गणेश उत्सव को लेकर अब गणपति महाराज की मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। अपने घरों व पंडालों में स्थापना के लिए लोग दूरदराज से आकर मूर्ति खरीदकर ले जा रहे है। उनको इस बार एक से पांच फुट तक की मूर्तियों को बनाने के ऑर्डर मिले। जबकि एक फुट से छोटी मूर्तियां भी खूब बिकती हैं। भगवान गणेश की मूर्तियां 70 से 15 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed