फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebration of Deepotsav in schools...decorate Rangoli and light lamps

Shahjahanpur News: स्कूलों में दीपोत्सव की धूम...रंगोली सजाकर दीप जलाए

Sun, 19 Oct 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Deepotsav in schools...decorate Rangoli and light lamps
कर्नल एकेडमी ग्लोबल में रंगोली बनाते विद्यार्थीं। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। स्कूलों में अवकाश से पहले दीपावली का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगोली सजाने के साथ ही दीप भी जलाए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

बीएस पब्लिक स्कूल में निदेशक शालिनी अग्रवाल व मनोज अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने रंगोली बनाते हुए दीपों से सजाया। कोऑर्डिनेटर राजीव सिंह, शिक्षक आमिर, असलम, रोहित, अमित का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कर्नल एकेडमी ग्लोबल में सजावट, कार्ड और रंगोली मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में हर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर नीला चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में कला, सृजनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना जगाते हैं। होली एंजेल्स स्कूल, चिनौर के छात्र-छात्राओं ने कुष्ठ आश्रम में जाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिठाई, दीये भेंट कर त्योहार की खुशी साझा की। उपप्रधानाचार्य सिस्टर प्रतिमा, शिक्षक विनीत आनंद, गुरुवीर सिंह, मोहिनी सिंह मौजूद रहीं।
संत कृपाल अकादमी में दीपावली के मौके पर मोमबत्ती सजाओ, तोरण बनाओ व रंगोली प्रतियोगिता हुई। धैर्य कृष, विशाल, नित्या अपूर्व, यश, आश्रित नेहा, दिव्यांशी ने प्रतिभा दिखाई। निदेशक श्वेता रस्तोगी व सुशील रस्तोगी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती व कंपोजिट स्कूल अटसलिया में भी दीपोत्सव मनाया गया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। भजन, नृत्य एवं दीपावली से संबंधित गीतों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी, निकहत परवीन, दपिंदर कौर आदि मौजूद रहे।
---------
छात्राओं ने सजाई आकर्षक रंगोली
जैतीपुर। नवादा मोड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को दीपावली पर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई और दीप जलाए। वाॅर्डन सपना भारती ने छात्राओं को त्योहार के बारे में जानकारी दी। उर्मिला देवी, भारती शर्मा,अन्नप्रभा, मीरा देवी, गरिमा राजपूत मौजूद रहीं। संवाद

---
प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बच्चों ने मनाई दिवाली

कांट। रसकूपा बहादुरपुर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर और रंगोली सजाकर दिवाली धूमधाम से मनाई। इसके तहत बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। निर्णायक मंडल में दीपा सक्सेना, शिल्पी सिंह, पूजा कपूर, दिव्यांशी कपूर, अलका यादव, आदित्य शर्मा आदि शिक्षक शामिल रहे। प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। संवाद

कर्नल एकेडमी ग्लोबल में रंगोली बनाते विद्यार्थीं। स्रोत: स्कूल

कर्नल एकेडमी ग्लोबल में रंगोली बनाते विद्यार्थीं। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed