फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebrated the birth of Lord Jesus Christ, people gathered in the church

प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां मनाई, चर्च में उमड़े लोग

Sun, 26 Dec 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth of Lord Jesus Christ, people gathered in the church
शाहजहांपुर में क्रिसमस पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च परिसर में प्रार्थना सभा में पहुंचे ईसाई समाज क - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां शनिवार को मनाई गईं। शहर समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित चर्च में प्रार्थना सभाएं हुईं, जिसमें मसीह समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद यीशु मसीह के आगमन का स्वागत किया गया। घरों में भी केक काटकर क्रिसमस मनाया गया।
विज्ञापन

गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग जुटे। पादरी अशोक कुमार श्रेष्ठा ने प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तीनों मजूसी को एक सितारे ने परमेश्वर द्वारा पैदाइश का संदेश दिया, उसी तरह यदि हम भी विश्वास करें तो परमेश्वर हमको भी उद्धार के रास्ते पर ले चलेगा। हमें प्रभु यीशु पर विश्वास करना चाहिए। पादरी अतुल जैनवियर व पादरी येशु जीवनदास ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

देश और दुनिया में सुख समृद्धि की कामना की। केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। कैरिल सिंगिंग के बाद बच्चों ने तमाम कार्यक्रम पेश किए। सुबोध सागर, विनीत आनंद, विनीत बेली, विनीत सिंह, विक्रांत सुख, सनी जानसन, चारु अनमाले, मोहित प्रसाद आदि ने समूह, एकल गीत व कव्वाली प्रस्तुत की। बरेली की यूट्यूबर निशा निर्दोष ने भी प्रभु की महिमा का बखान किया। कोरोना काल में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर विश किया गया। क्रिसमस पर मसीह समाज के साथ ही अन्य लोग भी चर्च पहुंचे और मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु मसीह से अपने व परिवार की खुशी के लिए कामना की। मेथोडिस्ट चर्च के अलावा जीएफ कॉलेज के सामने, एनटीआई और रोजा में स्थित चर्च में भी लोग पहुंचे।

तिलहर के मारिया धाम चर्च में केक काटकर मनाया गया क्रिसमस
तिलहर। मरिया धाम चर्च परिसर में प्रभु यीशु का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। फादर क्लेमेंट ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद गीत गाए गए। इस दौरान चर्च के अंदर भव्य सजावट की गई। संता क्लाज और क्रिसमस ट्री सजाए गए। इस दौरान सिस्टर मर्सी और विद्या सहित सतनाम और तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में क्रिसमस पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में क्रेक काटते पादरी । संवाद

शाहजहांपुर में क्रिसमस पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में क्रेक काटते पादरी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में क्रिसमस पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च परिसर में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते लोग ।

शाहजहांपुर में क्रिसमस पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च परिसर में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते लोग । - फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में क्रिसमस पर गुलाब का फूल खरीदती युवतियां । संवाद

शाहजहांपुर में क्रिसमस पर गुलाब का फूल खरीदती युवतियां । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में क्रिसमस पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु ईसा मसीह के गीत गाती युवती । संवाद

शाहजहांपुर में क्रिसमस पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु ईसा मसीह के गीत गाती युवती । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed