फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebrated PM Modi's birthday by donating blood

रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

Sun, 18 Sep 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की।प्रधानमंत्री के जीवन तथा गुजरात मॉडल पर एक धर्मशाला में आयोजित प्रदर्शनी का सांसद अरुण सागर ने फीता काटकर उद्घाटन किया।खालसा फेडरेशन और भाजयुमो की ओर से सीएचसी में 28 लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
Celebrated PM Modi's birthday by donating blood

विस्तार

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर का सांसद अरुण सागर एवं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि ने फीता काटकर उद्घाटन। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव, संयोजक डॉ. हेमेंद्र वर्मा, रोबिन तिवारी, शाश्वत श्रीवास्तव, अर्जुन ठाकुर, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की ओर से शनिवार को एक निजी पैथोलॉजी में रक्तदान शिविर लगाया गया। 20 पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, संगठन के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, सचिन अग्रवाल, डॉ. रूपेश सेठ, राजीव कमरा, साहिल खां, कैंप प्रभारी मोहम्मद सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता किशोर कुमार गुप्ता के खिरनी बाग स्थित आवास में केक काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईटी ग्लोबल एजुकेशनल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा। इस बीच डायरेक्टर काजी मोहम्मद आमिर ने एआईटी डिजिटल स्कूल डाट काम वेब साइट को लांच किया। मैनेजिंग हेड हर्षिता गुप्ता, आफताब खान, जिया, रोहिणी, निदा अंसारी, प्रीति सक्सेना आदि मौजूद रहे।
अल्हागंज। प्रधानमंत्री के जीवन तथा गुजरात मॉडल पर एक धर्मशाला में आयोजित प्रदर्शनी का सांसद अरुण सागर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने केक काटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि इस दौरान लोगों ने सांसद से विकास कार्यों से संबंधित सवाल भी पूछे। जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामकशोर वर्मा, सुधाकर वर्मा, प्रधान गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्र गुट की ओर से धूमधाम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। नगर पंचायत चेयरमैन राजेश वर्मा, नगर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष प्रिंस सक्सेना, राम लखन मिश्रा, उपाध्यक्ष अभय मिश्रा भानू, गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। ब्लॉक परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ और हवन किया गया। विधायक हरिप्रकाश वर्मा, कृष्ण गोपाल अवस्थी, प्रदीप मिश्रा, गौरव राघव, निर्भय सिंह, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पालिका कार्यालय में केक काटकर मोदी का जन्मदिन मनाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। आशुतोष गुप्ता, वीरेंद्र द्विवेदी, विश्वास गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सेहरामऊ दक्षिणी। एक जिम सेंटर पर संचालक सचिन मिश्रा ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। सचिन मिश्रा, सुशील तिवारी, विश्वनाथ त्रिवेदी, राजेश दीक्षित, करुणा शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
रोगियों को वितरित किए फल
पुवायां/खुटार/बंडा। पुवायां के गांधी पार्क में नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक चेतराम, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, खुटार के नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। खुटार नगर पंचायत कार्यालय में सांसद मिथिलेश कुमार ने केक काटा। सरस्वती शिशु मंदिर और क्राइस्ट एकेडमी स्कूल के बच्चे ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। सौरभ सोमवंशी, प्रदीप सिंह, अरुण शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तमाम लोगों ने सीएचसी पर फलों का वितरण किया। बंडा में विधायक चेतराम ने ब्लॉक परिसर में केक काटा।

पुवायां। खालसा फेडरेशन और भाजयुमो की ओर से सीएचसी में 28 लोगों ने रक्तदान किया। सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अनिल सिंह चौहान, गुरुसेवक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed