{"_id":"69308c81aac1c14af8081f57","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-on-smart-roads-for-security-purposes-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-159353-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्मार्ट रोड पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाएंगे सीसी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्मार्ट रोड पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाएंगे सीसी कैमरे
विज्ञापन
निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण करते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को निर्माणाधीन पलिया बाइपास पुल से सुभाषनगर के स्मार्ट रोड से जुड़ने वाली सर्विस रोड के प्रस्तावित निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट रोड से चढ़ने और उतरने के लिए सर्विस रोड निर्माण की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही सीसी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने स्मार्ट रोड पर लाइटिंग, फुटपाथ के किनारे बैठने की कुर्सियों की साफ-सफाई, मरम्मत का कार्य 10 दिन के अंदर पूर्ण कर नगर निगम को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लखनऊ- बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गांव सराय खास के पास बन रहे निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण भी किया।
डीएम ने निर्देश दिए कि कॉफ्रेंस रूम में उच्च गुणवत्ता वाली स्क्रीन, फर्नीचर, वाई-फाई आदि उपकरण लगाए जाएं। उन्होंने हेलिपेड का निरीक्षण करते हुए नागरिक उड्डयन विभाग के मानकों के अनुरूप निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल आदि अधिकारी साथ रहे।