फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CCTV cameras installed in the strong room for security.

Shahjahanpur News: स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के लिए लगाए सीसी कैमरे

Sun, 03 May 2026 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed in the strong room for security.
मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत के चुनाव को लेकर सीसी कैमरे लगवाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
तिलहर। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मत पेटिकाओं की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रविवार को सुबह सीओ ज्योति यादव के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने वहां सीसी कैमरे लगवाए।
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए पांच मई को मतदान और सात मई को मतगणना होनी है। मतदान के बाद मत पेटिकाओंं को स्ट्रांग रूम में रखा जाना है। मतगणना जिला ग्राम्य विकास संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी कार्यालय परिसर में कराई जाएगी। शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित यहां आकर स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

--
नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर की गई ब्रीफिंग



शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में कटरा नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी नगर पंचायत उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर नियुक्त पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों की ब्रीफिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान सतर्कता, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, एडीएम प्रशासन, सीओ सिटी पंकज पंत आदि मौजूद रहे। संवाद

--
ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सोनम गुप्ता, सपा से डॉ.भरत पटेल, कांग्रेस से वाजिद सिद्दीकी, फारवर्ड ब्लाॅक पार्टी से पूजा कसाना आदि चुनाव मैदान में हैं।
--
नगर पंचायत कटरा में 33 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
-जीत सिंह राय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed