{"_id":"5761a2a34f1c1b481e11b969","slug":"caught-in-open-toilet-500-charged-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच जाते पकड़ा, 500 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच जाते पकड़ा, 500 रुपये जुर्माना वसूला
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
toilet
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत जमुनिया में मो. शफ ी अहमद को खुले में शौचकर लौटते समय बुधवार सुबह शौच के डिब्बे के साथ स्वच्छता निगरानी समिति की टीम ने मौके पर पकड़ा। ग्राम की निगरानी समिति द्वारा 500 रुपये जुर्माना लगाया गया और मौके पर ही वसूली की गयी। इस कृत्य के लिए मो. शफ ी ने क्षमा मांगी और कहा कि अब कभी भी खुले में शौच करने नहीं जाएगा। मौके पर मल को मिट्टी से दबाया गया तथा टीम के सामने ही शौचालय गढ्ढा खोदना शुरू करने के लिये कहा गया एवं तीन दिन में शौचालय पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत सिंधौली ब्लाक के ग्राम पंचायत जमुनिया एवं ग्राम पंचायत महानंदपुर द्वारा प्रस्तावित खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) के प्रस्ताव उपलब्ध कराये गये। उसी क्रम में सीडीओ की अक्ष्यक्षता में जिले में गठित जिला स्वच्छता समिति द्वारा बुधवार सुबह चार बजे सत्यापन किया गया। ग्राम महानंदपुर में कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायत की सीमा में खुले में शौच करने नहीं जाता पाया गया। जमुनिया में मो. शफी के अतिरिक्त कोई भी ग्रामवासी खुले में शौच नहीं जाता हैं। सभी घरों में शौचालय है तथा सभी के द्वारा प्रयोग करने की पुष्टि हुई।
31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कार्ड हासिल करें केबिल उपभोक्ता
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश केबिल टेलीविजन (प्रस्तुतीकरण) नियमवाली 1997 के नियम छह के अंतर्गत केबिल सेवा प्राप्त कर रहे प्रत्येक उपभोक्ता को रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किये जाने की अनिवार्यता का प्राविधान है। अत: सभी केबिल उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे प्रत्येक स्थिति में दिनांक 31 जुलाई तक अपने केबिल आपरेटर से रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त कर लें। साथ ही अपने केबिल आपरेटर से प्रति माह केबिल सेवा हेतु भुगतान की जा रही धनराशि की रसीद भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कारागार मंत्री कटरा में
शाहजहांपुर। सूबे के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया बृहस्पतिवार को लखनऊ से कार द्वारा सुबह साढ़े दस बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। फिर वह मीरानपुर कटरा से दो किमी दूर नेशनल हाइवे स्थित सरदार दलबीर सिंह के फ ार्म पर आयोजित अखंड में पाठ में भाग लेगें। फिर वह साढ़े 11 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने दी।