{"_id":"6901197c7355d991c40a2ee6","slug":"cattle-collides-with-awadh-assam-express-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156195-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवध असम एक्सप्रेस से टकराया मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवध असम एक्सप्रेस से टकराया मवेशी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जाने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस से सुबह 8:15 बजे रोजा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर मवेशी टकरा गया। इसके चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
मंगलवार को अप लाइन की ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर पांच से गुजर रही थी। अचानक सामने से मवेशी आ गया। लोको पायलट ने हॉर्न बजाया, लेकिन मवेशी के नहीं हटने पर इंजन टकरा गया। जोरदार टक्कर लगने से गोवंशीय पशु चार नंबर लाइन पर गिरा। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल के आदेश पर ट्रेनों को रोक दिया गया।
डाउन लाइन की ट्रेन को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया। किसान एक्सप्रेस भी हादसा स्थल से कुछ दूरी पर रोक दी गई। आठ मिनट के बाद रेलवे ट्रैक साफ करने पर ट्रेनें चल सकीं। संवाद