फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cash and jewellery worth lakhs stolen from a closed house

Shahjahanpur News: बंद मकान के ताले तोड़ कर नकदी, जेवर समेत लाखों की चोरी

Sun, 09 Nov 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth lakhs stolen from a closed house
सिंधौली। थाने के सामने बाजार गली में शुक्रवार की रात देवसुती के बंद मकान के ताले तोड़ कर चोर वहां से जेवर और नकदी समेत लाखाें का सामान बटोर ले गए।
विज्ञापन

बाजार गली निवासी राजेंद्र प्रसाद की मौत हो चुकी है और उनकी पत्नी देवसुती बेटियों की शादी के बाद घर में अकेली रहतीं हैं। शुक्रवार को वह घर पर ताला लगाकर अपनी एक बेटी के घर मैगलगंज (लखीमपुर खीरी) गईं थीं। रात में किसी समय चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर रखे बैग से सोने के एक जोड़ी टाप्स, सोने का पैंडल, सात हजार रुपये और कीमती बर्तन चुरा ले गए।

चोरों ने आसपास के अन्य घरों पर भी हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन उसमें कामयाब नहीं हुए। सुबह सोकर उठे आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा देखकर देवसुती को फोन से सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच हो रही है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed