फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered regarding student's death in hostel.

Shahjahanpur News: हॉस्टल में छात्र की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered regarding student's death in hostel.
पुवायां। पुवायां के गांव कुंवरपुर स्थित आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के हॉस्टल में बीएससी नर्सिंग के छात्र की मौत के मामले में पिता विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शक के आधार पर उसके पांच साथियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले के थाना इंद्रपुरी के गांव बस्तीपुर निवासी विनोद कुमार के बेटे अजय राज (24) इंस्टीट्यूशन में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र थे। 29 मई को सुबह वह क्लास गए थे। दोपहर में उन्होंने साथियों के साथ भोजन किया था और हॉस्टल में साथ रहने वाले साथियों से कुछ देर में आने की बात कहते हुए उन्हें क्लास भेज दिया था। शाम चार बजे साथी हाॅस्टल के कमरे में आए तो अजय का शव पंखे में चादर के सहारे लटकता मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में माैत का कारण हैंगिंग बताया गया था।
विज्ञापन

अजयराज के पिता विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि उनके पुत्र के हॉस्टल के साथी सुमित, आर्यन, आयुष्मान, नैतिक और एक अन्य छात्र ने प्रताड़ित किया, जिस कारण पुत्र की मौत हुई। 29 मई को दोपहर दो से चार बजे के बीच बेटे की कमरे में मौत हो गई लेकिन बाहर काम कर रहे श्रमिकों को कोई आवाज तक नहीं सुनाई दी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed