{"_id":"6aef7e91416383aa79046398","slug":"case-registered-against-mason-and-house-owner-following-workers-death-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189519-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मजदूर की मौत के मामले में मिस्त्री व मकान मालिक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मजदूर की मौत के मामले में मिस्त्री व मकान मालिक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव गुनारा में करंट लगने से मजदूर बागीश (26) की मौत के बाद उनके पिता ने मिस्त्री व मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला कानूनगोयान निवासी ठेकेदार व मिस्त्री विपिन श्रीवास्तव उसके बेटे बागेश को मजदूरी के लिए गांव गुनारा में मुकेश श्रीवास्तव के यहां लिंटर डलवाने के लिए ले गए थे। यहां लिंटर पड़ने के बाद शाम हो गई। इसके बाद लिंटर पर घोटाई होनी थी। छत तक बिजली पहुंचाने के लिए तार लगाया गया था। आरोप है कि बिजली का यह तार लापरवाही से लगाया गया था। कुछ देर बाद बागेश से मिस्त्री व मकान मालिक ने सीमेंट की बोरी ऊपर लाने के लिए कहा।
डाली गई बिजली की लाइन का तार शार्ट था। इसी दौरान बोरी लेजाते समय उसे करंट लग गया और अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मकान मालिक और मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद