{"_id":"6a08ce85565fe65e110367c7","slug":"case-registered-against-friend-in-pappus-death-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173482-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पप्पू की मौत के मामले में उसके दोस्त पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पप्पू की मौत के मामले में उसके दोस्त पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय पप्पू की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के बेटे रानू ने गांव के नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पप्पू ने नरेश के खिलाफ दो साल पूर्व आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसी रंजिश में नरेश ने घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस हिरासत में लिए गए नरेश से पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
शुक्रवार सुबह पप्पू का शव थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव स्थित श्मशान घाट के पास कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला था। उसके सिर से खून बह रहा था, थोड़ी दूरी पर खून से सना एक डंडा पड़ा था। पप्पू के बड़े भाई आनंद ने बताया था कि करीब 20 साल पूर्व गांव में एक व्यक्ति की हत्या में पप्पू आरोपी था। कुछ समय पहले जेल से छूटकर आया था। थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर ने बताया कि रानू की तहरीर पर थाना शाहाबाद में पड़ने वाले गांव हैदरपुर निवासी नरेश के खिलाफ डंडे से पीटकर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद