फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case Registered Against 10 People in Pritampur Firing Incident; Four Arrested

Shahjahanpur News: प्रीतमपुर में हुई फायरिंग में 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...चार गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case Registered Against 10 People in Pritampur Firing Incident; Four Arrested
खुटार पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग करने वाले ​अ​भियुक्त। स्रोत पुलिस
खुटार। गांव प्रीतमपुर में जमीन के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में पुलिस ने पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीन नामजद और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव प्रीतमपुर निवासी पिंटू कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव धनसिंहपुर में उनकी मां शिवरानी के नाम जमीन है। 16 मई की शाम पांच बजे गांव के राजेश, सुरेंद्र, देवेश, विनोद अचानक ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और खेत में खड़ी फसल को जोतने लगे। उनके विरोध करने पर विपक्षी मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार ने लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया और पड़ोस के खेत में घास काट रहे विक्रम के गोली लग गई। इसके बाद राजेश, देवेश और विनोद कुमार ने तमंचों से फायरिंग कर दी। इससे उनके पक्ष से शिशुपाल, रवि और पंकज गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने साथी रामऔतार समेत चार-पांच अज्ञात लोगों को भी बुला लिया। उन्होंने भी फायरिंग की। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने सुरेंद्र और रामऔतार को बंदूक और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने नामजद अभियुक्त राजेश, सुरेंद्र और रामऔतार के अलावा रामेश्वर दयाल को गिरफ्तार लिया। आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
----
फोटो- 33 और 34

थाने के अंदर जमकर हंगामा, सड़क पर लेट गई महिलाएं
खुटार। गांव प्रीतमपुर में फायरिंग में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी में थी। जैसे ही पुलिस ने अभियुक्तों को हवालात से बाहर निकाला तो उनके परिवार और रिश्तेदारी की आठ से दस महिलाएं थाने पहुंच गईं। महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि शनिवार रात दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो कुछ महिलाएं थाने के गेट पर आकर सड़क पर लेट गईं। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें जबरिया उठाकर थाने के अंदर ले गए। पुलिस ने पुवायां के गांव भटिउरिया निवासी रामसनेही की पत्नी ममता का शांतिभंग में चालान किया है।

----
थाने में महिलाओं के हंगामा करने के बारे में जानकारी नहीं मिली थी। एक महिला ने दरोगा से अभद्रता की थी। इसीलिए उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

खुटार पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग करने वाले अभियुक्त। स्रोत पुलिस

खुटार पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग करने वाले अभियुक्त। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed