{"_id":"6322292b8175ff516e6483f9","slug":"case-pending-in-court-illegal-occupation-of-land-was-happening-shahjahanpur-news-bly4976028199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में मामला विचाराधीन, जमीन पर अवैध कब्जा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में मामला विचाराधीन, जमीन पर अवैध कब्जा जारी
सार
पलिया हाईवे पर पीडब्ल्यूडी की बताई जा रही बेशकीमती जमीन पर एक सराफा व्यापारी ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया।बुधवार को एक सराफा व्यापारी ने मामला कोर्ट में होने के बाद भी विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया।बिना कोई आदेश के निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विस्तार
खुटार। पलिया हाईवे पर पीडब्ल्यूडी की बताई जा रही बेशकीमती जमीन पर एक सराफा व्यापारी ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो श्रमिक और राजमिस्त्री मौके से भाग निकले।
पीडब्ल्यूडी की जमीन को कई वर्ष पहले बेच दिया गया था। बेचने वालों ने जमीन को अपनी बताया था, जबकि पीडब्ल्यूडी ने जमीन को अपनी बताते हुए बिक्री को अवैध बताया था। तत्कालीन डीएम अमृत त्रिपाठी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद खुटार थाने में 19 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जमीन पर बन रही कॉलोनी में किसी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
बुधवार को एक सराफा व्यापारी ने मामला कोर्ट में होने के बाद भी विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। सूचना पर अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। तब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सराफा व्यापारी, राज मिस्त्री और श्रमिक मौके से भाग निकले। कार्य बंद हो गया, लेकिन पुलिस ने रोक के बाद भी निर्माण होने पर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर बमुश्किल रुका निर्माण
पीडब्ल्यूडी की जमीन पर निर्माण होने के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने जानकारी पुवायां एसडीएम को दी तो उन्होंने पुलिस को निर्माण कार्य रुकवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने कई घंटे बाद निर्माण कार्य को रुकवाया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि व्यापारी को बुलाकर निर्माण कार्य बंद करने के लिए कह दिया गया है। बिना कोई आदेश के निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
खुटार में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर निर्माण कार्य चलने की शिकायत मिली थी। थाना प्रभारी को निर्माण कार्य तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए थे। अगर फिर से निर्माण होता है तो कार्रवाई कराई जाएगी।- हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां