फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case of uncle's murder: Nephew lodges complaint regarding maternal uncle's killing; search for accused underway in Kheri.

चाचा की हत्या का मामला : भांजे ने दर्ज कराई मामा की हत्या की रिपोर्ट, आरोपी की खीरी में तलाश

Sun, 04 Oct 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case of uncle's murder: Nephew lodges complaint regarding maternal uncle's killing; search for accused underway in Kheri.
मृतक रामसनेही के शोकाकुल परिजन। संवाद
रोजा (शाहजहांपुर)। हथौड़ा बुजुर्ग निवासी रामसनेही की हत्या के मामले में उनके भांजे अवध किशोर ने अरविंद के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर दबिश दी। एक टीम लखीमपुर खीरी के पसगवां भी भेजी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे शराब के लिए रुपये न देने पर अरविंद ने चाचा रामसनेही के चेहरे पर ईंट से वार कर दिया था। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने रात में शव का पोस्टमॉर्टम कराया। अधिक रात होने के कारण परिजन शव घर नहीं ले गए। शनिवार सुबह शव गांव पहुंचते ही घर पर भीड़ जुट गई। दोपहर में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पौत्र कार्तिक ने दी। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

--
बेटे से परेशान होकर चार साल पहले चली गई थी मां
रामसनेही की बहन कमला ने बताया कि उनका भतीजा अरविंद नशे का आदी है और नशे की हालत में अक्सर मारपीट करता था। परेशान होकर वह चार साल पहले लखीमपुर खीरी के अवनापुर गांव में अपनी बड़ी बेटी सोनी के घर रहने चली गई थीं। अरविंद के बच्चों के साथ भी मारपीट करने के कारण चार महीने पहले वे अपनी बुआ के घर चले गए थे। वहीं, अरविंद से परेशान होकर रामसनेही भी गांव में विजय राठौर के यहां रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed