फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case of theft and cutting of 14 government trees in cold storage

Shahjahanpur News: ठंडे बस्ते में 14 सरकारी पेड़ों का चोरी से कटान का मामला

Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case of theft and cutting of 14 government trees in cold storage
पुवायां। सिंधौली क्षेत्र में शारदा नहर की ड्रेन से सेमल के पेड़ चोरी से काटे जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने और एसडीएम की ओर से नायब तहसीलदार को जांच के आदेश होने के बाद कहीं से भी अभी तक कार्रवाई अमल में नहीं आ पाई है। इससे पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन


दस से 11 जनवरी के बीच शारदा नहर की डभरिया ड्रेन किनारे खड़े सेमल के 14 पेड़ चोरी से काट डाले गए थे। पुवायां पुलिस ने लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ठेकेदार और छह श्रमिकों को पकड़ लिया था। पुवायां थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान का कहना था कि घटनास्थल सिंधौली का होने के चलते सिंधौली थाने के दरोगा को लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, ठेकेदार और श्रमिक सौंप दिए गए थे, जबकि सिंधौली थाना प्रभारी ने ट्रैक्टर ट्राॅली सौंपे जाने को गलत बताया था।
विज्ञापन

20 जनवरी को सीओ निष्ठा उपाध्याय के सामने भी दोनों थाना प्रभारी अपनी बात पर कायम रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली, चोरी से काटी गई लकड़ी और पकड़े गए लोग गायब होने के मामले में अभी तक सीओ की ओर से भी किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा नहर खंड के जिलेदार देवेंद्र सिंह की ओर से 18 जनवरी को सिंधौली थाने में गांव फूटाकुआं के सत्यपाल सिंह, वीरेश सिंह, नगरिया बुजुर्ग के गजराज सिंह, निगोही के गांव इनायतपुर के नन्हें, अशरफ, अब्दुल्ला, आफताब, गांव ब्योर के अनिल सिंह के खिलाफ सेमल के 14 पेड़ काट कर लकड़ी गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के 16 दिन बाद भी पुलिस काटी गई लकड़ी, ट्रैक्टर ट्रॉली, पेड़ काटने वाले श्रमिकों और ठेकेदार को नहीं पकड़ सकी है।

----

अभी तक शुरू नहीं हो सकी जांच

- पेड काटे जाने और लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़कर छोड़े जाने के मामले में 20 जनवरी को एसडीएम संजय पांडे ने सिंधौली के नायब तहसीलदार सगीर अहमद को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। खास बात यह है कि आदेश के 15 दिन बाद भी नायब तहसीलदार की जांच अभी शुरू नहीं हो सकी है। नायब तहसीलदार सगीर अहमद का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।


--

पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से जिस स्तर पर जो लापरवाही हुई है, उसके लिए सिंधौली के नायब तहसीलदार को जांच कर पूरी रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। जानकारी की जाएगी।

संजय पांडे, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed