{"_id":"633f16b8d0c70b51bc7f9052","slug":"case-against-former-mla-roshanlal-vermas-son-for-stealing-wood-in-nigohi-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे पर पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे पर पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Thu, 06 Oct 2022 11:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:26 PM IST
सार
आरोप है कि दुकानों से बाधा हटाने के उद्देश्य से बिना अनुमति के पेड़ को हटाकर लकड़ी गायब कर दी गई। करीब 20 हजार रुपये का सरकारी नुकसान पहुंचाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सचिन वर्मा व अज्ञात मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : social media
विस्तार
निगोही में सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सचिन वर्मा व अज्ञात श्रमिकों के खिलाफ आम का पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने का केस निगोही थाने में दर्ज कराया गया है। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के तिलहर रेंज के वन दरोगा अमर सिंह की तहरीर पर दर्ज एफआईआर की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमर सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 11.45 बजे वह निगोही से बीसलपुर की ओर से पतराजपुर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि रास्ते में दायीं तरफ पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की दुकानों के सामने खड़ा आम का पेड़ उखाड़कर जगह समतल कर दी गई है। पूछताछ करने पर पता चला कि बुधवार की रात किसी समय पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे सचिन वर्मा ने मजदूरों की सहायता से जेसीबी से पेड़ उखाड़ दिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि दुकानों से बाधा हटाने के उद्देश्य से बिना अनुमति के पेड़ को हटाकर लकड़ी गायब कर दी गई। करीब 20 हजार रुपये का सरकारी नुकसान पहुंचाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सचिन वर्मा व अज्ञात मजदूरों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 के अंतर्गत धारा 29 व 33 और आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सचिन वर्मा ने बताया कि बुधवार को पूरी रात बारिश होती रही। वह रातभर निगोही स्थित अपने आवास में थे। पेड़ चोरी के संबंध में जानकारी नहीं है। अभी एफआईआर दर्ज किए जाने की भी जानकारी नहीं है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।